फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रेमप्रसंग के चलते युवक की हत्या

प्रेमप्रसंग के चलते युवक की हत्या

Wed, 30 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रेमप्रसंग के चलते युवक की हत्या
लक्खीवाला में युवक की हत्या
विज्ञापन

दारानगरगंज(बिजनौर)। प्रेमप्रसंग के विरोध में युवती के परिजनों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस के अनुसार युवक की मौत सड़क दुर्घटना से हुई है।
कोतवाली शहर के गांव लक्खीवाला निवासी सुनील (20) पुत्र चंदू को सोमवार की रात गांव के ही विजय सैनी, अनिल सैनी, रंजीत पुत्रगण धर्मवीर सैनी गांव में हो रहे जागरण में गए थे। रिपोर्ट के अनुसार जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो सुनील के पिता ने तीनों युवकों से पुत्र के बारे में पता किया, लेकिन तीनों युवकों ने गाली गलौज करते हुए उनसे अभद्रता की और कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने पुत्र की तलाश की तो उसका शव गंज के निकट सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतक सुनील के पिता चंदू का आरोप है कि उनके पुत्र का एक परिवार की युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इससे पहले भी वह उसके साथ तीन बार मारपीट कर चुके हैं। उनके पुत्र के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। सुनील के पेट पर किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। कोतवाल फतेह सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। सड़क दुर्घटना में ही युवक की मौत हुई है। लेकिन सुनील के पिता चंदू की तहरीर पर विजय सैनी, अनिल सैनी, रंजीत पुत्रगण धर्मवीर सैनी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरण दौरान हुआ था युवकों के बीच झगड़ा
ग्रामवासियों का कहना है कि सोमवार की रात जागरण के दौरान सुनील, विजय सैनी, अनिल सैनी, रंजीत के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। विजय सैनी पक्ष रात को ही गंज चौकी पर तहरीर देने भी गया था। चंदू के चार पुत्र और पांच पुत्रियां थीं। इसमें सुरेंद्र की बीमारी, रविंद्र की सड़क दुर्घटना में पहले की मौत हो चुकी है। अब सुनील की भी मौत हो गई। सुनील नूरपुर के किसी कॉलेज में बीएससी का छात्र था। चंदू की पांच बेटियों में से तीन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed