फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मारपीट का बदला लेने के लिए साथियों की थी दीपांशु की हत्या

मारपीट का बदला लेने के लिए साथियों की थी दीपांशु की हत्या

Sun, 28 Apr 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मारपीट का बदला लेने के लिए साथियों की थी दीपांशु की हत्या
मारपीट का बदला लेने के लिए साथियों की थी दीपांशु की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद में चार दिन पहले पहले हुए दीपांशु हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक दीपांशु की हत्या उसके साथियों ने मारपीट का बदला लेने के लिए की थी। पुलिस ने तीन आरोपी साथियों को दबोचकर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक और चाकू बरामद कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है।

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी मनोज कुमार के 18 साल के बेटे दीपांशु की गुमशुदगी 19 अप्रैल को दर्ज कराई गई थी। 23 अप्रैल को दीपांशु का शव भरैकी नहर में मिला था। पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए मोहल्ला आदर्श नगर निवासी हर्ष वर्मा, मनीष उर्फ राजा व शुभम मलिक को गिरफ्तार करके कड़ाई से पूछताछ की। तीनों ने पुलिस को बताया कि हर्ष, मनीष उर्फ राजा, शुभम, दीपांशु, सुधांशु, रितुल आपस में दोस्त हैं। 17 अप्रैल को हर्ष व दीपांशु में झगड़ा हो गया था। सुधांशु ने दीपांशु का साथ देकर भरे बाजार में हर्ष को पीट दिया था। तभी से हर्ष ने बदला लेने की ठान ली थी। सुधांशु ने अगले दिन माफी मांग ली थी। मगर, दीपांशु ने माफी मांगने से मना कर दिया था। एसपी के मुताबिक 19 अप्रैल को नजीबाबाद के वालिया होटल के पास दीपांशु खड़ा था। हर्ष अपनी बाइक से रितुल को साथ लेकर वहां पहुंचा और दीपांशु से गिले शिकवे दूर करने को कहा। पार्टी करने की बात कहकर दीपांशु को हर्ष के घर ले गए। उस वक्त हर्ष के घर में कोई नहीं था। मनीष उर्फ राजा व शुभम को भी फोन करके बुला लिया गया। इसके बाद मनीष उर्फ राजा व शुभम ने दीपांशु के हाथ पैर पकड़ लिए। दीपांशु चिल्लाया तो रितुल ने उसका मुंह बंद कर लिया। हर्ष व रितुल ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसका मोबाइल लेकर शव को बोरी में भरकर बाइक से भरैकी के पास नहर में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर दीपांशु का मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त चाकू रामपुर बनवारी में बिजलीघर के सामने नलकूप से बरामद किया है। रितुल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed