फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पंखे में दुपट्टा से फंदा लगाकर विवाहिता आत्महत्या की

पंखे में दुपट्टा से फंदा लगाकर विवाहिता आत्महत्या की

Tue, 26 Mar 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
पंखे में दुपट्टा से फंदा लगाकर विवाहिता आत्महत्या की
फांसी लगाकर विवाहिता ने जान दी
विज्ञापन

अफजलगढ़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 26 वर्षीय विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव में विवाहिता ने छत पर लगे पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सवेरे जब विवाहित सो कर नहीं उठी तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। लेकिन अंदर से ससुरालियों कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की का शीशा तोड़कर परिजन कमरे के अंदर घुसे तो विवाहिता की लाश फंदे में लटकी थी। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले भी घर पहुंच गए। परिजनों ने विवाहिता की ससुराल पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे का कुंदा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के दौरान उसका पति पड़ोस के ही दूसरे कमरे में सो रहा था। चर्चा है कि दंपती में आपसी विवाद चल रहा था। इससे खिन्न होकर महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल आशुतोष कुमार का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed