फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
नूरपुर। अमरोहा मार्ग शनिवार शाम खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक नूरपुर एक शादी में शामिल होने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन

संभल जनपद के गांव भटावली निवासी चंद्रशेखर नूरपुर में अपनी रिश्तेदारी में एक विवाह समारोह में शामिल होने आ रहा था। शाम करीब आठ बजे नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर गांव फीना के पास उसकी बाइक जैविक खाद से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पीएचसी नूरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रॉली भी सड़क किनारे पलट गई एवं उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed