{"_id":"594c12394f1c1b5e1b8b46bb","slug":"61498157625-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर हुई लूट में शामिल एक बदमाश को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के घर हुई लूट में शामिल एक बदमाश को दबोचा
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट में शामिल एक बदमाश दबोचा
स्योहारा (बिजनौर)। पुलिस ने व्यापारियों के यहां महिला और किशोर को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट में शामिल एक बदमाश को दबोच लिया है। पुलिस गैंग के बाकी साथियों की तलाश में जुटी है।
बुधवार दोपहर को नगर के जैन स्ट्रीट मोहल्ले में थोक व्यापारी मोहित जैन तथा पंमी जैन के घर में घुसकर बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर पांच लाख की लूट की थी। पंमी जैन के पुत्र प्रियांशु जैन उर्फ सूरज के आने पर बदमाश प्रियांशु को घायल करके भाग गए थे। जल्दबाजी में भागते हुए बदमाश अपना तमंचा, चश्मा और एक बैग छोड़ गये थे। बदमाश एक कार में भागे थे। तभी से पुलिस बदमाशों के पीछे लगी थी। बदमाश अपने एक साथी को थानाक्षेत्र के गांव रवाना शिकारपुर में उतार कर फरार हो गए थे। पुलिस ने रवाना शिकारपुर के नवासत को दबोच लिया है। पुलिस नवासत से पूछताछ कर रही है। नवासत ने बताया है कि लूट में चार नहीं छह बदमाश शामिल थे। पांच अन्य जनपद अमरोहा के रहने वाले हैं। नवासत ने बताया कि उन पांचों से उसकी मुलाकात बिजनौर जेल में हुई थी।