फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एसडीएम, सीओ ने छापा मारकर पकड़ी मोमबती की अवैध फैक्ट्री

एसडीएम, सीओ ने छापा मारकर पकड़ी मोमबती की अवैध फैक्ट्री

Sat, 03 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम, सीओ ने छापा मारकर पकड़ी मोमबती की अवैध फैक्ट्री
अवैध रूप से चल रही मोमबत्ती फैक्ट्री पकड़ी
विज्ञापन

स्योहारा। दीपावली त्योहार को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम और सीओ ने अपनी टीम के साथ नगर में छापा मारकर अवैध रूप से चल रही मोमबत्ती बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है जिसे सीज कर दिया गया। टीम ने इस दौरान वहां से तीन घरेलू सिलेंडर, बनी तथा अधबनी हजारों रुपये मूल्य की मोमबत्ती तथा आतिशबाजी का अवैध जखीरा बरामद कर लिया।
शुक्रवार को एसडीएम कुंवर वीरेंद्र सिंह मौर्य, सीओ महावीर सिंह राजावत भारी पुलिसबल के साथ मोहल्ला पीर के बाजार स्थित गुड़ मंडी निवासी जामिन के घर पर छापा मारा। इस दौरान वहां पर कारीगरों द्वारा भारी मात्रा में मोमबत्तियां तैयार की जा रही थीं। जांच में लघु उद्योग के अंतर्गत फैक्ट्री का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। फैक्ट्री चलाने के लिए फायर ब्रिगेड से भी अनुमति नहीं ली गई। एसडीएम के निर्देश पर मोमबत्ती की फैक्ट्री सीज करते हुए बनी एवं अधबनी मोमबत्तियां तथा मोमबत्ती बनाने का कच्चा माल, तीन गैस सिलेंडर, थाने भिजवा दिया। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार ने बताया कि जब मकान की गहनता से तलाशी ली गई तो वहां से बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का भी जखीरा मिला। फैक्ट्री में छापेमारी से नगर के अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने बताया कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अवैध रूप से कोई भी कारखाना नहीं चलने दिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम कुंवर वीरेंद्र सिंह मौर्य, सीओ महावीर सिंह राजावत, थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ, एसआई रविंद्र जैन, एसआई सुधीर तोमर आदि भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने एसडीएम से ली मामले की जानकारी
स्योहारा। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नईमुलहसन भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने एसडीएम व सीओ फैक्ट्री सीज कराने के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने फैक्ट्री का रजिस्ट्रेशन न होने की बात कहते हुए फैक्ट्री को अवैध बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट्री संचालक जामिन पर रिपोर्ट दर्ज
स्योहारा। एसडीएम के अनुसार मोमबत्ती फैक्ट्री का लघु उद्योग के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन नहीं था और न ही फायर ब्रिगेड से इसके लिए एनओसी ही ली गई। वहां पर अवैध रूप से बड़े पैमाने पर आतिशबाजी भी बरामद हुई। फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ की ओर से जामिन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed