फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एआरटीओ ने कसी अवैध स्कूली वाहनों की नकेल

एआरटीओ ने कसी अवैध स्कूली वाहनों की नकेल

Fri, 21 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ ने कसी अवैध स्कूली वाहनों की नकेल
नगीना। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे ने अवैध रूप से संचालित स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसते हुए पांच वाहन सीज कर दिए जबकि एक बस का चालान कर दिया। बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रर्वतन अपनी टीम के साथ नगीना पहुंचे और धामपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल के पास से अवैध रूप से संचालित तीन स्कूली वाहनों को पकड़ा। एआरटीओ के मुताबिक तीनों वाहन मानकों को दरकिनार कर अवैध रूप से वाहनों का संचालन कर रहे थे। नगीना कालाखेड़ी फाटक के पास दो वैन को सीज कर दिया। एक बस का भी चालान कर दिया। सभी पांचों वाहनों को सीज कर कोतवाली मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में खड़ा करा दिया। एआरटीओ की इस कार्रवाई से स्कूल वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। कुछ स्कूलों में बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रहीं थीं। वाहनों के सीज होने के कारण स्कूलों से बच्चों को वापस आने में दिक्कत आई और अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। एआरटीओ ने बच्चों को अन्य वाहनों से स्कूल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed