{"_id":"5b75d77c42c79226ab442921","slug":"51534449532-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकी पर विवाद, फायरिंग , आधा दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकी पर विवाद, फायरिंग , आधा दर्जन घायल
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाड़नपुर में दो पक्षों में फायरिंग और पथराव
हल्दौर। लाड़नपुर में दो पक्षों के बीच फोन पर जान से मारने की धमकी देने को लेकर हुए विवाद में जमकर फायरिंग हुई और लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। इस विवाद में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद व आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित मामले में थाने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
कुछ दिन पूर्व गांव लाड़नपुर निवासी सिद्धांत कुमार व उसके पड़ोसी दीपक कुमार के बीच किसी बात को लेकर गांव में कहासुनी हो गई थी। दीपक कुमार के परिजनों के अनुसार सिद्धांत ने उसे फोन पर भुगत लेने व जान से मारने की धमकी दी। उसने मामले की शिकायत पुलिस से करने की चेतावनी दी। ग्रामवासियों के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब एक बजे सिद्धांत अपने कई साथियों के साथ लाठी-डंडों व हथियार लेकर दीपक के घर पहुंचा। दीपक अपने घर पर मौजूद नहीं था। आरोप है कि सिद्धांत व उसके साथियों ने दीपक के घर में मौजूद उसकी मां कुसुम, बहन काजल व उसकी चचेरी बहन निकुल से दीपक के बारे में पूछा। उन्होंने उसका पता बताने से साफ इंकार कर दिया। इस पर उक्त आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट व बदसलूकी की। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर उनके परिजन भी मौके पर आ गए। इस दौरान फायरिंग व पथराव होना शुरू हो गया। इस विवाद में दीपक पक्ष के ब्रह्मपाल, ब्रजपाल, नीरज, नितिन, निकुल रानी, कुसुम व काजल घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया और गंभीर रूप घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने ब्रह्मपाल सिंह की तहरीर पर फरार सिद्धांत उसके पिता देवेंद्र ससुर पवन व साला उदित के खिलाफ नामजद व उनके अज्ञात छह साथियों के खिलाफ संबंधित मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल
कोतवाली देहात। गांव गारवपुर में दो पक्षों में संघर्ष व धारदार हत्यार चले। इसमें एक पक्ष की एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। यहां से दो की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव गारवपुर में मंगलवार की देर रात श्रवण कुमार के घर पर रंजिशन गांव के ही हकीमुद्दीन, इमदाद, बरीश, लईक अहमद, फरमान व सारिक आदि लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए । श्रवण कुमार उसके भाई चरण सिंह और श्रवण कुमार की पत्नी मालती पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें मालती, चरन सिंह व श्रवण कुमार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया । यहां से चरन सिहं व श्रवण कुमार की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल मालती की तहरीर पर गांव के ही हकीमुद्दीन, इमदाद अहमद, वरीश अहमद, लईक अहमद, आबिद, फरमान व शारिक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ।पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करने के बाद दो आरोपी हकीमुद्दीन व इमदाद को गांव से ही गिरफ्तार कर चालान कर दिया।