फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बेटी से कहासूनी पर विधवा मां ने खुद को आग लगाई, मौत

बेटी से कहासूनी पर विधवा मां ने खुद को आग लगाई, मौत

Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बेटी से कहासूनी पर विधवा मां ने खुद को आग लगाई, मौत
अमरोहा। बेटी से कहासुनी होने पर विधवा मां ने घर में खुद के उपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर घर की ओर दौड़े ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान विधवा की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। वहीं परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की एक विधवा महिला नेशनल हाईवे स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करती थी। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार को महिला फैक्ट्री से घर लौटी तो किसी बात को लेकर बेटी से झगड़ा हो गया। बेटी से अनबन के बाद बदहवास विधवा ने घर में रखा केरोसीन शरीर पर उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों में लपटों में घिरी महिला की चीख पुकर सुनकर ग्रामीण घर की ओर दौड़ पड़े। आनन फानन में पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां देर बुधवार की रात उपचार के दौरान की मौत हो गई। विधवा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed