{"_id":"5b352e1f4f1c1b634d8b9069","slug":"51530211871-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों पर पति की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास डालने का आरोप, पुलिस में तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों पर पति की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास डालने का आरोप, पुलिस में तहरीर
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या कर शव रेलवे लाइन पर डालने का आरोप
धामपुर। गांव बसेड़ा नारायण निवासी सुमन शर्मा ने गांव के तीन लोगों पर रंजिशन पति की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास डालने का आरोप लगाया है। थाने में दी तहरीर में महिला ने गांव के एक व्यक्ति को नामजद और दो अज्ञात को शामिल किया गया है।
महिला के मुताबिक उसके पति राजकुमार शर्मा (55) गांव में परचून की दुकान करते थे। गांव बसेड़ा उबार निवासी गांव का एक व्यक्ति उनकी दुकान से उधार में सामान खरीदता था। राजकुमार ने आरोपी से उधारी मांगी तो वह आग बबूला हो गया। 24 जून की सुबह आरोपी अपने दो साथियों को लेकर उनकी दुकान पर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 26 जून को आरोपी फिर दुकान पर पहुंचे और हिसाब की कापी में से उधारी का पर्चा फाड़ दिया। आरोपी गल्ले में रखे रुपये भी निकाल कर ले गए। आरोपी राजकुमार को अपने साथ ले गए थे। उसी दिन दोपहर बाद सूचना मिली कि राजकुमार का शव कल्याणपुर रेलवे फाटक के पास पड़ा हुआ है। सुमन ने आरोपियों पर हत्या कर पति के शव को रेलवे लाइन के पास डालने का आरोप लगाया है। कोतवाल शक्ति सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है, आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।