फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चिटफंड कंपनी खातेदारों के हजारों लेकर फरार

चिटफंड कंपनी खातेदारों के हजारों लेकर फरार

Fri, 08 Mar 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
चिटफंड कंपनी खातेदारों के  हजारों लेकर फरार
धामपुर। नगर क्षेत्र के दिनेश कुमार, गौरव कुमार, करन पाल सिंह ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पुराने धामपुर में कुछ समय पहले एक कंपनी ने कार्यालय खोला था। कंपनी के अधिकारियों ने क्षेत्र के कुछ युवकों को एजेंट बनाया था। एजेंट के माध्यम से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के खाते खोल कर रकम भी जमा कराई थी। लोगों का लालच दिया गया कि यदि वह उनकी कंपनी में रकम जमा करेंगे तो उन्हें भारी लाभ होगा। आरोप है कि जब लोगों ने रकम को कुछ समय के बाद लेने का प्रयास किया तो कंपनी पैसे देने को आनाकानी करने लगी। बढ़ते दबाव को देख कंपनी एक माह पहले रकम लेकर चंपत हो गई। खाताधारकों ने रिपोर्ट कायम कराकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कराने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed