फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिना अनुमति नहीं होगा धार्मिक स्थल का निर्माण

बिना अनुमति नहीं होगा धार्मिक स्थल का निर्माण

Fri, 05 Oct 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति नहीं होगा धार्मिक स्थल का निर्माण
नींदडू़। चौराहे के पास बनाई जा रही कॉलोनी में धार्मिक स्थल के लिए भूमि दान करने की घोषणा के साथ निशान लगाने शुरू कर दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन की अनुमति के बिना धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नींदडू़ खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन व अंथाई शेख के काफी लोग चौराहे के पास एम जफर हाशमी कॉलोनी में एकत्रित हुए। राजस्व अभिलेख में सऊद हाशमी के नाम दर्ज करीब 42 बीघा कृषि भूमि को मैसर्स संदरपुर प्रॉपर्टीज गोल्डन टॉवर बिजनौर के नाम से खरीदा गया है। इस भूमि में अनुज कुमार, चमन सिंह व नासिर जलील हिस्सेदार हैं। नासिर जलील ने 500 वर्ग मीटर भूमि को धार्मिक स्थल के लिए दान करने की घोषणा करते हुए भूखंड को चिह्नित कराया। उधर, मुफ्ती मोहम्मद अशरफ मजाहिरी ने सामूहिक दुआ के बाद स्पष्ट किया कि मस्जिद के लिए किसी भी धर्म या संप्रदाय के व्यक्ति द्वारा अपनी इच्छा से भूमि उपलब्ध कराने में कोई बुराई नहीं है। उसमें धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा सकता है। दूसरी ओर एक पक्ष की ओर से कॉलोनी में बिना अनुमति मस्जिद निर्माण की सूचना मिलते ही कोतवाल संजय कुमार पांचाल तथा इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंनेे कॉलोनी में एकत्र हुए लोगों को हटाया तथा मस्जिद के लिए निशान लगा रहे व्यक्तियों से कहा कि प्रशासन की अनुमति के बिना किसी भी स्थिति में धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। नासिर जलील ने पुलिस को विश्वास दिलाते हुए कहा कि धार्मिक स्थल के केवल निशान लगाए है। निर्माण कार्य प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर लेने के बाद ही आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौलवी असरार अहमद, मौलवी शमशीर अहमद, काजी नूर अहमद फारूकी, नजाकत हुसैन, माहिर जलील, अनुज कुमार, चमन सिंह, महफूजुर्रहमान तथा दिलशाद अहमद समेत काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed