{"_id":"5b75d7a642c79226ab442942","slug":"41534449574-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई व पत्नी के बीच हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई व पत्नी के बीच हुई मारपीट
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई व पत्नी के बीच हुई मारपीट
हल्दौर। नीलम चौहान पुत्री रामप्रीत निवासी गांव टनकपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व जनपद मऊ के गांव मिशरोली निवासी जेई सत्यप्रकाश के साथ साथ हुई थी। नीलम के कोई संतान नहीं है। नीलम के अनुसार उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। सत्यप्रकाश हल्दौर बिजलीघर पर जेई है। पति नीलम और अपनी मां रामरती को बिजनौर में एक किराए के मकान पर छोड़कर दूसरी पत्नी के साथ हल्दौर में एक किराये के मकान में रहने लगा। महिला ने करीब एक वर्ष पूर्व शिकायत एसपी से की। मायके में रह रही नीलम हल्दौर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे जेई, उसकी नीलम के बीच मारपीट शुरू हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई। नीलम पति के खिलाफ थाने में कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ी हुई थी। जेई ने अपनी पत्नी पर जबरन दो लाख रुपये छीनने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।