{"_id":"5b0865324f1c1b8a6e8b4a0f","slug":"41527276850-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर की महिला ने देहरादून में अस्पताल में तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धामपुर की महिला ने देहरादून में अस्पताल में तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
Updated Sat, 26 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर (बिजनौर)। शादी के आठ साल बीतने के बाद भी मां बनने का सुख न मिलने पर आहत होकर क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहित ने देहरादून के एक अस्पताल में तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन घटना स्थल पर पहुंचे परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही विवाहिता के शव धामपुर ले आए। शुक्रवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता की शादी करीब आठ वर्ष क्षेत्र के गांव जैतरा में एक युवक के साथ हुई थी। शादी के 8 वर्ष बीतने के बाद बाद भी दंपति के कोई संतान नहीं हुुई, जिसके चलते विवाहित तनाव में चल रही थी। विवाहित का पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बताया गया कि पिछले दो वर्ष से विवाहिता का उपचार देहरादून के सीएमआई अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार को विवाहिता अस्पताल पहुंची, उस समय तक चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंचे थे। वह तीसरी मंजिल पर पहुंच गई तथा टहल कदमी करने लगी। सूत्रों ने बताया कि कुछ समय बाद विवाहिता ने अपने पास मौजूद मोबाइल व अन्य सामान एक गार्ड को पकड़ा दिए। गार्ड जब तक कुछ समझ पाता, विवाहिता ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गार्ड के चिल्लाने के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। चिकित्साकर्मी उसे उपचार के लिए आईसीयू में लेकर पहुंचे। मगर तक तक विवाहिता की मौत हो चुकी थी। विवाहिता द्वारा आत्महत्या की सूचना पर देहरादून पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मोबाइल से उसके पति से संपर्क किया। परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर देर सांय ही परिजन देहरादून चले गए। देर रात्रि में बिना पुलिस कार्रवाई के शव को लेकर धामपुर आ गए। शुक्रवार को प्रात: गमगीन विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।