फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गौरव हत्याकांड: फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौका मुआयना किया

गौरव हत्याकांड: फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौका मुआयना किया

Tue, 08 May 2018 11:46 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
गौरव हत्याकांड: फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौका मुआयना किया
फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौका मुआयना किया
विज्ञापन

नींदडू़। मुरादाबाद से आई फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने करीब चार महीने पहले हुए गौरव कुमार हत्याकांड में घटना स्थल का मुआयना कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। चौकी में खड़ी मृतक की बाइक की भी बारीकी से जांच की।
मंगलवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट की छह सदस्यीय टीम ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के साथ नींदडू़ और धामपुर के बीच राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास उस स्थान का मौका मुआयना किया, जहां 12 जनवरी को गांव अजीतपुर दासी निवासी राजवीर सिंह के 21 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार का शव मिला था। पुलिस चौकी में खड़ी गौरव की बाइक की भी पड़ताल की। गौरव कुमार के चाचा जयवीर सिंह उर्फ पप्पन की ओर से थाना कोतवाली धामपुर में भतीजे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस तभी से हत्यारों की तलाश में जुटी है और कई संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में पुलिस 10 अप्रैल को गांव कोटरा टप्पा केशो निवासी प्रदीप कुमार, रिंकू को पूछताछ के लिए उठा ले गई थी। किशोरों की हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। परिजनों ने किशोरों पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। जख्मी किशोरों के साथ एसपी से मुलाकात कर न्याय की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed