{"_id":"59593e5d4f1c1b1d4d8b490e","slug":"41499020893-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजाना निकालने के नाम पर ठगी करने वाले ठग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खजाना निकालने के नाम पर ठगी करने वाले ठग गिरफ्तार
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली आभूषण और चेक के साथ दबोचे दो ठग
नजीबाबाद (बिजनौर)। पुलिस ने लोगों को घर में दबा खजाना निकालने के नाम पर ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। ठगों के पास से सोने-चांदी के नकली सिक्के, 21 लाख के फर्जी चेक और नकली सोने के बिस्किट बरामद किए हैं।
उपनिरीक्षक संजय कुमार, सतेंद्र भड़ाना, नीरज मलिक और शाने आलम ने चौक बाजार क्षेत्र से दो ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ठगों के पास से नकली आभूषण, नकली विदेशी करेंसी, फर्जी चेक बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए ठग निजामुद्दीन पुत्र जहीरूद्दीन व उसके साथ मो.आदिल पुत्र नूर अहमद दोनों निवासी हुसैनपुर ढाकी ने पूछताछ में पुलिस को घर में खजाना होने की बात कहकर लोगों को गुमराह करने, उनसे हजारों के असली आभूषण और नकदी ठगने की जानकारी दी। पकड़े गए ठग साले-बहनोई हैं। पुलिस ने ठगों के पास से 28 चांदी के, 135 सोने के नकली सिक्के, दो सोने के नकली बिस्किट, नकली चांदी के 60 विदेशी डॉलर, आईडीबीआई बैंक के 21 लाख रुपये के नकली चेक, एक बिना नंबर की बजाज पल्सर काले रंग की बाइक बरामद की।