{"_id":"595003e34f1c1b9d448b472b","slug":"41498416099-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद गला घोंटक र की थी बालिका की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद गला घोंटक र की थी बालिका की हत्या
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के बाद की गई थी मासूम की हत्या
नगीना (बिजनौर)। पांच दिन पहले बालिका को अगवा करके दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी। पुलिस के सामने आरोपी नदीम ने गुनाह कबूल कर लिया है।
नगर के एक मोहल्ले के निवासी रिक्शा चालक की मासूम बेटी को बुधवार को बच्चों के साथ खेलते समय अगवा कर लिया गया था। बच्ची के पिता ने पड़ोसी नदीम उर्फ तोता के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को बालिका का शव जंगल में कुएं में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव मिलने के बाद नदीम को हिरासत में ले लिया था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान के मुताबिक, नदीम ने दुष्कर्म के बाद बालिका की गला घोटकर हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है। नदीम के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में उपयुक्त धाराएं बढ़ाकर उसका चालान कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, नदीम नशे का आदी है। नशे में ही उसने घटना को अंजाम दिया है। बच्ची के कपड़ों को जांच के लिए मुरादाबाद की फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है।
नेताओं ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग
भाजपा नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी ने कहा है कि बच्चों के अभिभावकों में ऐसी घटनाओं से भय व्याप्त हैं। ऐसे घृणित अपराध में लिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जानी चाहिए, ताकि ऐसी वारदात की पुनरावृत्ति न हो सके। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।