फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव उमरी बड़ी में दो मजूदरों में हुआ झगड़ा, एक की मौत

गांव उमरी बड़ी में दो मजूदरों में हुआ झगड़ा, एक की मौत

Sun, 12 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
गांव उमरी बड़ी में दो मजूदरों में हुआ झगड़ा, एक की मौत
उमरी बड़ी गांव में दो मजदूर भिड़े, एक की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गांव उमरी बड़ी स्थित पावर कोल्हू को बंद करने को लेकर दो मजदूरों में जमकर लात घूंसे व डंडे चले। इस विवाद में घायल एक मजदूर की उपचार के बाद घर पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। साथ ही मृतक के भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए है।

गांव उमरी बड़ी में गंभीर सिंह ने पावर कोल्हू लगा रखा है। गांव का ब्रह्म पाल सैनी (35) इस पर पेराई का कार्य करता था जबकि गांव का ही रवि सैनी गुड़ पकाने का कार्य करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब चार बजे दोनों मजदूरों के बीच पावर कोल्हू को बंद करने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों मजदूरों के बीच विवाद गहरा गया और जमकर लात-घूंसे व डंडे चले। इसमें ब्रह्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े के बाद रवि कुमार मौके से फरार हो गया। सूचना पर कोल्हू स्वामी गंभीर सिंह मौके पर पहुंचा और घायल ब्रह्मपाल का गांव के एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया। इसके बाद ब्रह्मपाल को उसके घर छोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक रात में ब्रह्मपाल की तबियत बिगड़ने मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने थाने पहुंचकर फरार आरोपी रवि कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अपराध राजवीर सिंह ने बताया कि मृतक ब्रह्मपाल के भाई सीताराम सैनी की तहरीर पर गैर इरादतन के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी आरोपी रविकुमार को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed