{"_id":"5c12974b42c7925d1542dd62","slug":"31544722251-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छापा मारकर गोवंश कटान पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने छापा मारकर गोवंश कटान पकड़ा
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। पुलिस ने एक घर में छापा मारकर गोवंश के अवशेष और औजार बरामद किए है जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसएस आई रामचंद्र सिंह, शहर इंचार्ज इरशाद अली, संजय सिंह कि टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ला सराय रजब अली बाईपास के निकट स्थित मुन्ना कुरैशी पुत्र जलील कुरैशी के मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोवंश के अवशेष और औजार बरामद किए। पुलिस की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी अनुज कुमार ने मांस के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए। एसएसआई रामचंद्र ने बताया कि मुन्ना, अकरम, काले, इकराम के अलावा दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, सूचना पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी, नगर अध्यक्ष वैभव गोयल, विधयाक प्रतिनिधि अरविंद चौधरी, मनोज आदि भाजपाई थाने पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।