फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पति के खिलाफ कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

पति के खिलाफ कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पति के खिलाफ कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
महिला के पति के खिलाफ कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। पति से झगड़ा करके फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली महिला के मायके वालों ने उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान निवासी अबरार का रविवार को अपनी पत्नी रेहरा से विवाद हो गया था। अबरार घर से स्कूटर पर सवार होकर चला गया। थोड़ी देर बाद घर आकर देखा तो कमरे में रेहरा फांसी पर लटकी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के किरतपुर थाने के गांव खटाई में रहने वाले मायके वालों को दी। मायके वाले बिजनौर पहुंचे। उन्होंने अबरार पर रेहना को प्रताड़ित करने के साथ यातना देने का आरोप लगाया। कहा कि अबरार मायके से रुपये लाने के लिए रेहना पर दबाव डालता था। रेहना के मना करने पर अबरार ने फांसी लगाकर उसे मार डाला। मृतका के पिता ने शहर कोतवाली में अबरार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने अबरार को हिरासत में ले लिया है। रेहरा अबरार की तीसरी पत्नी थी। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक अबरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed