फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर आरोपी के परिजनों ने पीडिता के घर पर किया पथराव

घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर आरोपी के परिजनों ने पीडिता के घर पर किया पथराव

Sat, 29 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर आरोपी के परिजनों ने पीडिता के घर पर किया पथराव
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

धामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बृहस्पतिवार की रात घर में घुस कर सो रही किशोरी को दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचने पर आरोपी गांव से भाग गया। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि जब घटना का विरोध करने का प्रयास किया। परिजनों ने पीड़ित के घर पर पथराव कर दिया। घटना की पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

थाना क्षेत्र की ग्राम निवासी किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात गांव का ही उनकी ही बिरादरी का एक युवक उनके पुत्री के साथ दुष्कर्म की नीयत से घर में घुस गया। रात के करीब ग्यारह बजे परिवार के सभी सदस्य नींद में थे। इस बीच युवक ने घर में सो रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर जाग हो गई। और युवक फरार हो गया। इस बीच परिजनों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट कर दी। इस बीच घर पर पथराव भी किया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed