फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सगाई में एक लाख रुपये नहीं मिलने पर नाराज युवक ने दी जान

सगाई में एक लाख रुपये नहीं मिलने पर नाराज युवक ने दी जान

Thu, 28 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सगाई में एक लाख रुपये नहीं मिलने पर नाराज युवक ने दी जान
ढबारसी। सगाई में अपाचे बाइक और एक लाख रुपये नहीं मिलने से नाराज युवक ने जहीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। आदमपुर थाना क्षेत्र के एक युवक का रिश्ता संभल जिले में तय हुआ था। तीन दिन पहले लड़की पक्ष ने सगाई की रस्म में 21 सौ रुपये, एक स्पलेंडर बाइक और अन्य सामान दिए थे। बताया जाता है कि युवक अपाचे बाइक और एक लाख रुपये की उम्मीद लगाया था। जिसपर युवक ने शादी न करने की शर्त रख दी। लेकिन परिजनों ने बात मानने से इंकार कर दिया। बताया जाता है कि इससे आहत युवक ने बुधवार को मक्का के खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया। साथ ही फोन करके परिजनों को इसकी जानकारी भी दे दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर प्राइवेट डाक्टर के पास पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव के अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed