{"_id":"5a0746154f1c1bf3538bca22","slug":"31510426133-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक होटल में पुलिस टीम ने दबिश देकर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक होटल में पुलिस टीम ने दबिश देकर दबोचा
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। राशन डीलर इमरान हत्याकांड के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने नजीबाबाद के एक होटल में दबिश देकर गिरफ्तार किया। हत्यारोपियों के पास से दो ऑटोमेटिक पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए।
मजीदगंज निवासी राशन डीलर मोहम्मद इमरान की 13 दिसंबर 2016 की देर शाम बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद नगर में व्यापक प्रदर्शन हुआ था। इमरान हत्याकांड में इमरान की मां सायरा सहित 11 हत्यारोपियों को नामजद किया गया था। नामजद आरोपियों में अन्य की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि शनिवार को होटल कान्हा में छापा मारकर फरार चल रहे दो हत्यारोपियों राहूखेड़ी निवासी जब्बार और कनकपुर कला निवासी दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी सतीश कुमार, एसएसआई सतेंद्र भड़ाना, एसआई धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर शनिवार को कान्हा होटल में दबिश दी। दबिश के दौरान इमरान हत्याकांड के दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने बताया कि दोनों के मकानों की कुर्की हो चुुकी थी तथा उन पर इनाम घोषित था। पुलिस ने जब्बार के पास से 9 एमएम ऑटोमेटिक पिस्टल, चार कारतूस तथा दानिश के पास से 32 बोर ऑटोमेटिक पिस्टल तथा दो कारतूस बरामद होने का दावा किया।