फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने दबोचा

पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने दबोचा

Sun, 05 May 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने हत्यारोपी पति दबोचा
विज्ञापन

मंडावर। प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने दबोच लिया। गांव सुक्खापुर निवासी सूरजमल ने अपनी प्रेमिका कैलाशो के साथ 40 वर्षीय पत्नी सुक्खी की हत्या कर दी थी। सुक्खी के पिता शादी सिंह ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों हत्यारोपी फरार थे। पुलिस ने आरोपी सूरजमल को शुक्रवार शाम इनामपुरा चौराहे पर चेकिंग के दौरान दबोच लिया। पुलिस के अनुसार सूरजमल ने बताया कि उसका व कैलाशो के बीच प्रेम संबंध थे। कहा कि कैलाशो से वह काफी समय से मिलता था। वह कैलाशो से शादी करना चाहता था। उसकी पत्नी सुक्खी इसका विरोध करती थी। दोनों ने मिलकर उसे गला घोंटकर मार दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती के अनुसार आरोपी पति सूरजमल को दबोचकर चालान कर दिया गया है। कैलाशो की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed