फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बदमाशों ने कंपनी एजेंट से की लूटपाट

बदमाशों ने कंपनी एजेंट से की लूटपाट

Wed, 10 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने कंपनी एजेंट से की लूटपाट
बदमाशों ने कंपनी एजेंट से की लूटपाट
विज्ञापन

चंदक। बदमाशों ने एसवीसीएल कंपनी एजेंट से दिन दिहाड़े 38 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मौके का मुआयना करके घटना की जानकारी ली।
सहारनपुर निवासी विपिन कुमार प्राइवेट एसवीसीएल कंपनी में एजेंट हैं। कंपनी गांव में ब्याज पर रुपये का लेनदेन करती है। मंगलवार को करीब दस बजे विपिन बाइक से गांव रायपुर बेरीसाल से पैसा एकत्र कर वह किशनपुर होते हुए बहादरपुर जा रहा था। रास्ते में पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी बाइक रुकवाकर बैग से 38 हजार रुपये लूट कर बहादरपुर की ओर भाग गए। पीड़ित ने मंडावर थाना पहुंच कर लूट की सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ पीड़ित को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के थानों को बदमाशों द्वारा लूट की घटना की सूचना दी, लेकिन बदमाश जंगल के रास्तों से निकल गए । मुख्यालय पर सूचना मिलने से सीओ महेश कुमार ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अंशु माली भारती ने बताया की लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व जांच की। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed