{"_id":"5ba7de97867a557f721c2700","slug":"21537728151-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से जारी कर दिए मीट की दुकानों के लाइसेंस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी तरीके से जारी कर दिए मीट की दुकानों के लाइसेंस
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर में फर्जी तरीके से मीट की दुकानों के लाइसेंस जारी करने का मामला प्रकाश में आया है। मीट की दुकानों के लाइसेंस जारी होने की ईओ को खबर तक नहीं हुई और पालिका से अधिकृत लाइसेंस जारी भी हो गए। मामला पकड़ में आने के बाद पालिका में हड़कंप मचा हुआ है। फर्जी तरीके से मीट की दुकानों के लाइसेंस जारी करने के मामले में ईओ ने जांच के आदेश देने के साथ ही पालिका के एक बाबू को नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा है।
नगर क्षेत्र में पालिका ने लगभग 80 दुकानदारों को मीट की दुकानों के लाइसेंस दिए हुए हैं। इनमें कुछ लाइसेंस ऐसे भी हैं जो कि ईओ के हस्ताक्षर के बिना ही जारी कर दिए गए। मामला पकड़ में आने के बाद नगर पालिका में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में एसडीएम व प्रभारी ईओ ने जांच के आदेश दिए हैं। ईओ के हस्ताक्षर के बिना ही दुकानदारों को मीट की दुकानों के लाइसेंस जारी करने में पालिका के एक बाबू को नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा है। फर्जी तरीके से लाइसेंस जारी करने के मामले में ईओ ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं। एसडीएम व प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह ने बताया कि ईओ के काउंटर साइन के बिना लाइसेंस जारी होना गंभीर मामला है। इसमें जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।