फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव का ही बताया गया टैंपो चला रहा व्यक्ति, तहरीर सौंपी

गांव का ही बताया गया टैंपो चला रहा व्यक्ति, तहरीर सौंपी

Wed, 14 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
गांव का ही बताया गया टैंपो चला रहा व्यक्ति, तहरीर सौंपी
नजीबाबाद । घर के बाहर खेल रहे एक बालक की टेंपो की टक्कर से मौत हो गई। बालक के पिता ने गांव के ही टैंपो चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शाहपुर में मुख्य मार्ग पर कमाल हैदर का घर है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे कमाल हैदर का चार वर्षीय पुत्र राहिल घर के बाहर खेल रहा था। राहिल खेलता-खेलता मुख्य मार्ग पर आ गया। तभी मार्ग से गुजर रहे टेंपो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टैंपो चालक घटनास्थल पर टैंपो छोड़कर भाग गया। कमाल हैदर, उसका भाई मो. कासिम और अन्य परिजन घायल राहिल को उपचार के लिए पूजा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। राहिल को कुछ देर आईसीयू में रखने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने की बात कहते हुए उपचार के लिए अन्यत्र ले जाने की सलाह दी। परिजन आनन-फानन में राहिल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहिल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता कमाल हैदर ने पुलिस को घटना की तहरीर सौंपी। कमाल ने बताया कि जिस टेंपो की टक्कर से उसके पुत्र की मौत हुई, उस टेंपो को गांव का ही ओमकार चला रहा था। घायल पुत्र को उपचार के लिए ले जाने की बजाए ओमकार घटनास्थल से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed