फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने 40 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

पुलिस ने 40 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

Sun, 07 Jan 2018 06:21 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 40 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे
पानीपत और बागपत के लिए आवश्यक ---
विज्ञापन

40 लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
- अरुणांचल प्रदेश से केंटर में छिपा कर लाई जा रही थी शराब
फोटो संख्या तीन
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
पुलिस और स्वाट टीम ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 40 लाख रुपये की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। केंटर में लादकर शराब अरुणांचल प्रदेश राज्य से लाई जा रही थी।

सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने झालू मार्ग पर काली मंदिर के पास से एक केंटर को रोक कर उसमें से 525 पेटी अरुणांचल प्रदेश की शराब बरामद की हैं। शराब तिरपाल में छिपा कर लाई जा रही थी। पुलिस ने केंटर से हरियाणा के तहसील कैंप पानीपत निवासी कपिल बागपत जिले के गांव लूम निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। हीमपुर थाने के गांव झाल निवासी नीरज, हल्दौर थाने के कस्बा झालू निवासी रवि मौके से फरार हो गए। सीओ के मुताबिक पकड़ी गई शराब की कीमत 40 लाख और केंटर की कीमत 20 लाख रुपये है। पकड़े गए तस्करों ने पुलिस को बताया कि शराब गांव सालमाबाद निवासी मनेंद्र के यहां उतरनी थी। शराब वह दिल्ली से बागपत होते हुए बिजनौर लाए हैं। शराब के साथ रवि, नीरज कार से साथ चल रहे थे। नीरज हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और ग्राम प्रधान का भाई है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है। शराब को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, दरोगा राजकुमार राणा, स्वाट प्रभारी राजीव कुमार, अवनीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed