{"_id":"5a05ea2f4f1c1b60678ba5cb","slug":"21510337071-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कसी
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
800 लोगों को मुचलका पाबंद किया
नूरपुर। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। चुनाव में शरारती तत्वों द्वारा कोई व्यवधान न हो इस पर पूरी नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा करीब 800 लोगों को मुचलका पाबंद करने के साथ की नगर क्षेत्र के 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले लाइसेंस धारकों से शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई की जा रही है। कस्बा इंचार्ज कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि नूरपुर के दस किलोमीटर की परिधि में आने वाले 452 लाइसेंसी असलाह के सापेक्ष करीब 235 असलाह अब तक जमा कराए जा चुके हैं। शेष शस्त्रों को जमा कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा 800 से अधिक लोगो को मुचलका पाबंद कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। 19 के विरुद्ध 110 जी की कार्रवाई करने के साथ ही चार वारंटी भी गिरफ्तार किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर पूरी नजर रखी जा रही है।