फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शादी की जिद करने पर तेजाब डालने की कोशिश

शादी की जिद करने पर तेजाब डालने की कोशिश

Sat, 30 Mar 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
शादी की जिद करने पर तेजाब डालने की कोशिश
शादी की जिद करने पर तेजाब डालने की कोशिश
विज्ञापन

हल्दौर। युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक उसका यौन शोषण किया। युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने की जिद की तो प्रेमी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसके ऊपर तेजाब फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बावजूद भी युवती की कोई मदद नहीं की। बाद में युवती ने न्यायालय में अर्जी देकर न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रेमी, उसके दो भाइयों सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का एक युवक से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है शादी का झांसा देकर उसके प्रेमी ने उसके साथ करीब एक वर्ष तक यौन शोषण किया। जब उसने उससे शादी करने की जिद की तो प्रेमी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। उसका प्रेमी कुछ दिन पूर्व अपने दो भाइयों व एक अज्ञात युवक के साथ तेजाब फेंकने का प्रयास किया। किसी तरह युवती ने उक्त चारों आरोपियों के चंगुल से खुद को बचाया और मामले की शिकायत थाने पहुंचकर पुलिस से की। पुलिस ने युवती को टरका दिया। करीब पांच माह पूर्व युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करने व उसके दो सगे भाइयों अरुण, अंकित व कस्बा किरतपुर निवासी उनके एक अन्य साथी सुभाष पर सहयोग करने के मामले में तहरीर दे रखी है। आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार होने के कारण युवती को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर युवती ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा शर्मा का कहना है कि मामला उनके कार्यकाल का नहीं है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed