फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने चकमा देकर भाग रहे बंदी को कोर्ट के गेट पर दबोचा

पुलिस ने चकमा देकर भाग रहे बंदी को कोर्ट के गेट पर दबोचा

Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चकमा देकर भाग रहे बंदी को कोर्ट के गेट पर  दबोचा
नगीना (बिजनौर)। पेशी पर आए एक बंदी ने पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पुलिस ने दौड़कर उसे मुंसफी कोर्ट के गेट पर ही दबोच लिया। इस घटना से काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

नगीना के मोहल्ला नालबदान निवासी वकील अहमद एक युवक पर उस्तरे से जान लेवा हमला करने के मामले में पिछले तीन माह से जिला कारागार में बंद हैं।
बुधवार को जिला कारागार से दरोगा यशवीर सिंह, पुलिस कर्मी अरविंद कुमार व खालिद अहमद अन्य बंदियों के साथ वकील अहमद को नगीना मुंसफी पेशी पर लाए थे। पेशी के बाद पुलिस कर्मी अरविंद व खालिद बंदियों को वाहन में बैठा रहे थे। इस दौरान वकील अहमद उन्हें चकमा देकर भाग निकला। यह देख पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने बंदी का पीछा किया व मुंसफी कोर्ट के गेट पर ही वकील अहमद को दबोच लिया। इस घटना से काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। दरोगा यशवीर ने घटना की जानकारी अफसरों को दी। पुलिस कडी सुरक्षा में वकील अहमद को लेकर जिला कारागार पहुंची। पुलिस मान रही है कि वकील अहमद ने पहले से ही पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्लान बना लिया था। इसके लिए उसने पेशी का वक्त चुना था। पुलिस की वकील पर कड़ी नजर थी। बंदी वकील को पकड़ने के बाद पुलिस ने भारी राहत ली है। सीओ नगीना महेश चंद के मुताबिक उन्हें इस घटना की जानकारी नही है। वह इसका पता करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed