फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस की सख्ती से गौकशी व तस्करी पर लगी लगाम

पुलिस की सख्ती से गौकशी व तस्करी पर लगी लगाम

Tue, 06 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की सख्ती से गौकशी व तस्करी पर लगी लगाम
पुलिस की सख्ती से गोतस्कर भूमिगत
विज्ञापन

बिजनौर।
जिले में पुलिस प्रशासन ने गोकशी पर लगाम कस दी है। गोवंश तस्करी भी रुक गई है। तस्करों ने चोरी छिपे गोवंश को लाना बंद कर दिया है। पिछले पांच माह में गोकशी करने वाले 120 लोगों पर गैंगस्टर लगाई है। गोकसी करने वालों पर इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार हुई है। पुलिस की सख्ती के आगे तमाम गोकशी करने वाले और तस्कर भूमिगत हो गए हैं।
जिले में गोकशी का खेल खुलेआम होता था। काजीवाला, भोगनवाला समेत कई गांव गोकशी के लिए बदनाम रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी चोरी छिपे गोकशी का खेल चलता रहा। गोवंश तस्कर रात के अंधेरे में कटान के लिए पशुओं को बिजनौर जिले के जंगलों के रास्ते से निकालते रहे। बिजनौर से होकर कटान के लिए पशु बिजनौर के कई शहरों के अलावा रामपुर तक जाते रहे हैं। सपा सरकार के दौरान तो रामपुर में कटान के लिए खुलेआम पशु जाते थे। पांच माह पूर्व एसपी प्रभाकर चौधरी ने गोकशी और तस्करी पर लगाम लगाने की ठान ली। लोग चोरी छिपे गोकशी और पशुओं की तस्करी की सूचना पुलिस को देते रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने कई जगह ताबड़तोड़ छापे मारकर रंगे हाथों गोकशी पकड़वाई और गोवंश के तस्करों को दबोचा। पुलिस की कार्रवाई से गोकशी करने वालों में हड़कंप मच गया। गोकशी करने वालों के साथ तस्करी करने वाले तमाम लोग भूमिगत हो गए। जो पकड़े गए उनके खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गोकशी और तस्करी में मेरठ, मुजफ्फरनगर और रामपुर के लोग शामिल रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को पुलिस ने सलाखों के पीछे धकेल दिया है। जिले में पांच माह के भीतर 120 गोकशी और तस्करी करने वालों पर गैंगस्टर लगाई गई है। इतनी बड़ी कार्रवाई पहले कभी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी सूरत में नहीं होनेे देंगे गोकशी : एसपी
एसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक जिले में गोकशी और तस्करी किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। चाहे इसके लिए उन्हें कितने भी कड़े कदम क्यों न उठाने पड़े। उन्होंने बताया कि अब तक ऐसे 120 लोगों पर गैंगस्टर लगाई गई है। ये सब लोग सलाखों के पीछे हैं। मेरठ के दो लोग फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed