फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छेड़छाड़ के आरोपी ने खाया जहर, मौत

छेड़छाड़ के आरोपी ने खाया जहर, मौत

Wed, 28 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी ने खाया जहर, मौत
हीमपुर दीपा। छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने पुलिस कार्रवाई की डर से जहर खा लिया, इससे उसकी मौत हो गई। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी। उधर, युवक के घरवालों ने पुलिस को बिना बताए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव की एक युवती मंगलवार रात को पास में ही स्थित अपने ताऊ के घर पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे उसके गांव के ही युवक अभय कुमार उर्फ नानू ने उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवक उससे मारपीट करने लगा। शोर सुनकर वहां पर लोग इकट्ठा हो गए तो वह युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। युवती के परिजनों ने आरोपी का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह उनके हत्थे नहीं चढ़ा। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने स्वयं पर पुलिस कार्रवाई होने के डर के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने उसे स्याऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन युवक के परिजन उसे बिजनौर में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed