{"_id":"5a8331a64f1c1b3c718b4a14","slug":"201518547366-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक भावनांए भड़काने में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक भावनांए भड़काने में दो गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपी धरे
नगीना (बिजनौर)। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात भाजपा नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी ने अपने अन्य साथियों के साथ थाने को तहरीर देकर बताया कि नगीना-बुंदकी तिराहे पर कुछ लोग धर्मविशेष का अपमान करने के उद्देशय से प्रचार सामग्री और किताब बांट रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने गांव काजीपुर इम्मा निवासी नवाब और धर्मवीर को हिरासत में ले लिया। दोनों के पास से भड़काऊ प्रचार सामग्री बरामद हुई। वहीं, सीओ महेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। चौराहों पर किसी को बे वजह खड़ा होने नहीं दिया जा रहा है। साथ ही रेलवे स्टेशन, डबल फाटक, रोडवेज, नहटौर चौराहा, बूढ़ावाला चुंगी, नगीना-बुंदकी चौराहा आदि पर बराबर पेट्रोलिंग की जा रही है।