फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   20 lakhs of liquor caught

20 लाख की शराब पकड़ी

Fri, 10 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 10 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
हीमपुर दीपा में पुलिस ने जंगल में ईख के खेत में छिपाकर रखी 751 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब पकड़ी है। शराब माफिया पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चार माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पकड़ी गई शराब की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में     बुधवार रात पुलिस ने गश्त के दौरान छाछरी निवासी दीपक के ईख के खेत में छापा मारकर हरियाणा राज्य की 751पेटी शराब पकड़ी हैं।      इनमें 308 पेटी अंग्रेजी व 443  पेटी देशी शराब की हैं। पकड़ी गई     शराब की कीमत बीस लाख रुपये की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया की यह शराब होली के त्योहार के लिए लाई गई थी । इसको क्षेत्र में सप्लाई      किया जाना        था। शराब माफिया पुलिस पार्टी       पर फायरिंग करते हुए फरार हो      गए। पुलिस ने चार शराब माफिया दीपक, अंकित निवासी छाछरी व गांव चौकपुरी निवासी दीपू व गांव झाल निवासी नीरज के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला,         अवैध शराब का कारोबार करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  शराब पकड़े जाने से माफिया में खलबली मची है। पुलिस के मुताबिक जंगल में माफिया ने        शराब होली के त्योहार के लिए छिपा कर रखी थी। 
विज्ञापन

वहीं कोतवाली देहात में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने सूचना  पर गाव शादीपुर में छापा मारा। पुलिस ने शादीपुर निवासी        रामपाल सिंह के घर के पीछे पड़ी पुआल के ढेर से केन में रखी 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने रामपाल सिंह का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed