{"_id":"5babcccb867a557fa9003023","slug":"191537985739-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के साथ अभद्रता और मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक के साथ अभद्रता और मारपीट
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। गंभीर अवस्था में उपचार के लिए लाई गई महिला की चंद घंटों में मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए चिकित्सक और स्टाफ के साथ अभद्रता और मारपीट की। चिकित्सक से मारपीट की खबर मिलते ही नगर के चिकित्सक घटना के विरोध में लामबंद हो गए।
गंभीर रूप से बीमार एक महिला को परिजन उपचार के लिए नगर के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर अन्य जगह ले जाने को कहा लेकिन परिजनों ने इलाज का दवाब बनाया। देर रात उपचार के लिए लाई गई महिला की बुधवार की सुबह मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। स्टाफ और चिकित्सक के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर नगर के चिकित्सक भी घटना के विरोध में लामबंद होकर चिकित्सक के साथ खड़े हो गए। मामले के तूल पकड़ने से पूर्व चिकित्सकों और नगर के बुद्घिजीवियों के सहयोग से दोनों पक्षों में वार्ता के बाद प्रकरण का पटाक्षेप हो गया।