{"_id":"5b37d6ab4f1c1bc5628b8018","slug":"191530386091-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि के लिए दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि के लिए दो पक्षों में पथराव
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासमपुरगढ़ी। गांव सीरवासुचंद में तानाबाना की भूमि को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। आरोप है कि प्रधान पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिरादरी के एक व्यक्ति के राइस मिल पर जमकर पथराव कराया। पथराव में दो घायल हो गए। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्रधान पुत्र सहित आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
गौरतलब है कि गांव में तानाबाना की भूमि को लेकर प्रधान पुत्र और बिरादरी में तनाव की स्थिति चली आ रही है। आरोप है कि बिरादरी की कोशिश के बाद भी प्रधान पुत्र तानाबाना की भूमि को छोड़ने को तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर प्रधान पुत्र ने अपने खिलाफ मुखर होने पर साथियों के साथ मिलकर बिरादरी के मोहम्मद आसिफ के राइस मिल पर पथराव कर दिया। इसमें आसिफ के परिवार के साजिद व राशिद गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। पीड़ित का आरोप है कि प्रधान पुत्र सरफराज बिरादरी को भड़काकर तानाबाना की भूमि की रंजिश निकाल रहा है। दोनों घायलों को गंभीर हालत में बाहर रेफर कर दिया गया है। उधर कोतवाल राजेश सोलंकी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।