{"_id":"5ab29f254f1c1b68248b6900","slug":"191521655589-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोंक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोंक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर (बिजनौर)। घर में अकेली किशोरी से गांव के ही एक युवक ने चाकू दिखा कर दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी तो कुछ लोगों ने गांव में पंचायत बैठा दी। इसमें पंचों ने पीड़िता से निकाह करने का फरमान जारी किया। मगर, आरोपी के निकाह से इंकार कर दिया। पंचों ने दोबारा पंचायत कर मामले में फैसला देने का निर्णय सुनाया। उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राज मिस्त्री ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था। उसकी पत्नी बाजार और एक पुत्री जंगल में कार्य करने के लिए गई हुुई थी। उसकी दूसरी 15 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। पुत्री को अकेला देखकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। उसने चाकू दिखा कर उससे दुष्कर्म किया। इससे पुत्री बेहोश हो गई। पत्नी के घर आने पर पुत्री बेहोश मिली। होश में आने पर उसने आपबीती बताई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस में शिकायत करने पर कुछ लोगों ने इस मामले में गांव में पंचायत बैठा दी। पंचायत ने आरोपी को दुष्कर्म पीड़िता के साथ निकाह करने का आदेश सुनाया। मगर, आरोपी ने निकाह करने से इंकार कर दिया। इस पर पंचों ने दोबारा पंचायत कर कर फैसला लेने का निर्णय सुनाया। उधर, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। गांव में पंचायत होने की कोई जानकारी नहीं है।