{"_id":"5a5657474f1c1bf7188b45a5","slug":"191515607879-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में नाम आने पर बना बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या में नाम आने पर बना बदमाश
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या में नाम आने से बना था बदमाश
बिजनौर। इनामी बदमाश आदित्य ने पांच साल पहले गांव कासमाबाद हुए एक हत्याकांड में नाम आने के बाद जरायम की दुनिया में कदम रख दिया। आदित्य का सीआरपीएफ में चयन हो गया था। तभी उसका नाम हत्याकांड में आ गया और वह सीआरपीएफ में ट्रेनिंग पर नहीं जा सका। आदित्य अपने कॉलेज का बड़ा धावक था। उसका सपना देश के लिए नाम कमाने का था। पर हत्याकांड में नाम आने पर यह सपना चकनाचूर हो गया और आदित्य के हाथ में हथियार आ गए। गुरप्रीत लाड़ी हत्याकांड में आदित्य बिजनौर जेल में बंद था। बिजनौर जेल से उसे मुरादाबाद जेल में ट्रांसफर किया गया था। तब मुरादाबाद जेल से वह पेशी पर लाते समय फरार हो गया था। आदित्य पर हत्या, लूट समेत 23 मुकदमे दर्ज हैं, उसके साथी रोहित पर 12 मुकदमे दर्ज हैं।
पिस्टल के साथ दबोचे तीन युवक, दो फरार
बिजनौर। कृष्णा फार्म में आयोजित शादी समारोह में पिस्टल से फायरिंग करके आ रहे तीन युवकों को पिस्टल समेत पुलिस ने दबोच लिया। उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। शहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के मुताबिक पुलिस मंगलवार रात शास्त्री चौक पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने कार में सवार मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी शबी, बशर उर्फ मुबस्सिर व आदिल को दबोच लिया। इनके दो साथी अशरफ व महताब भागने में सफल हो गए। बशर के पास से 32 बोर का पिस्टल व मैगजीन बरामद हुई है। बशर अवैध पिस्टल लिए घूम रहा था। उन्होंने बताया कि कृष्णा फार्म में एक शादी समारोह में पिस्टल से इन युवकों ने कई फायरिंग की थी। पुलिस फरार युवकों की तलाश में जुटी है।