फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ्राइम ब्रांच की टीम को गच्चा देकर भाग गया आदित्य

्राइम ब्रांच की टीम को गच्चा देकर भाग गया आदित्य

Tue, 09 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
्राइम ब्रांच की  टीम को गच्चा देकर भाग गया आदित्य
जिले में वारदात की फिराक में है आदित्य
विज्ञापन

बिजनौर। एक लाख का इनामी बदमाश आदित्य अपने साथी रोहित के साथ जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। आदित्य और रोहित दो दिन पहले चांदपुर इलाके में क्राइम ब्रांच की टीम को गच्चा देकर भाग गए। पुलिस ने दोनों को दबोचने के लिए जिले भर में जाल बिछा दिया है।
स्योहारा थाने के गांव राना नगला निवासी एक लाख का इनामी बदमाश आदित्य पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। आदित्य गांव स्वाहेड़ी निवासी 20 हजार के इनामी रोहित के साथ फरार है। दोनों बदमाश पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में शरण लिए हुए हैं। दोनों बदमाशों ने वहां ठिकाना बना रखा है। चोरी छिपे दोनो जिले में भी आ जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आदित्य जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसलिए ही वह चोरी छिपे आ रहे हैं। आदित्य के निशाने पर कई लोग हैं। दो दिन पहले आदित्य और रोहित की क्राइम ब्रांच की टीम को चांदपुर क्षेत्र में सटीक लोकेशन मिली।
विज्ञापन

टीम ने दोनोें को दबोचने के लिए जाल बिछा दिया, लेकिन दोनों पुलिस को गच्चा देकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश बाइक से थे। सर्दी में कोहरे का फायदा उठाकर वह जिले में चोरी छिपे आ रहे हैं। पुलिस को शक है कि आदित्य अभी भी जिले में छिपा है। पुलिस को दबाव पड़ने पर वह उत्तराखंड में अपने साथी रोहित के साथ जा छिपता है। आदित्य व रोहित की तलाश में पुलिस की टीम पूरी ताकत के साथ जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed