{"_id":"5963d1ce4f1c1b23558b4709","slug":"191499713998-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के डेढ़ दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के डेढ़ दर्जन घायल
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में संघर्ष, कई घायल
बढ़ापुर (बिजनौर)।
शौचालय की जमीन के स्वामित्व को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडें चले। इसमें महिलाओं सहित 17-18 लोग घायल हुए। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव जहानाबाद खोबड़ा निवासी सतपाल व लाखन पक्ष के बीच जमीनी विवाद है। सोमवार को सतपाल पक्ष विवादित जमीन पर शौचालय का निर्माण कर रहा था। लाखन पक्ष ने विरोध किया तो गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडें चले। संघर्ष में सतपाल, उसकी पत्नी ललिता, सुरेश पाल, संजय, उसकी पत्नी संगीता, विरेंद्र पाल और दूसरे पक्ष के लाखन, सोमवती, नौबहार, चांद कुमार, पवन, फूलवती, रामपाल, अंजू, नीमा देवी व स्वाति घायल हुए। सीएचसी नगीना में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सतपाल, विरेंद्र, संजय, सुरेश, संगीता, ललिता, पवन, लाखन, नीमा को बिजनौर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के मुताबिक, दोनो पक्षों की तहरीर मिल गई है।
उधर, नगीना प्रतिनिधि के मुताबिक, गांव पुरैनी निवासी सुनिता पत्नी राजेंद्र का आरोप है कि उनके ही गांव के विजय, विनय, पिंकू, ओमवती, रूपा व पिंकी ने नाली विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की। उसकी तहरीर पर पुलिस ने छह के नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, गांव अब्दुल्लापुर गांवड़ी में हुई मारपीट में नत्थू सिंह (60) व सुनील कुमार घायल हो गया।