फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धोखाधड़ी

धोखाधड़ी

Tue, 26 Mar 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
धोखा देकर लोन कराया, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

हल्दौर। गांव लाड़नपुर निवासी भूरे सिंह सैलून चलाता है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक साल पूर्व उसने पीएनबी के संविदाकर्मी समेत तीन लोगों से मिलकर हल्दौर के एक बैंक से पचास हजार रुपये का लोन दिलाने के संबंध में बात की थी। उन्होंने उससे 50 हजार रुपये का लोन दिलाने के लिए जरूरी कागजातों पर उसके हस्ताक्षर कराए और कुछ दिन बाद उसे चालीस हजार रुपये दे दिए। पीड़ित के अनुसार करीब एक वर्ष बाद तहसील का एक अमीन उसके घर पहुंचा। उसने बताया कि उसने बैंक से साढ़े आठ लाख का लोन ले रखा है जिसे शीघ्र ही जमा करा दे अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसने लोन दिलाने वाले लोगों से फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन उसका संपर्क नहीं हो सका। पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उक्त मामला संज्ञान में है, मामले की जांच की जा रही है। जबकि बैंक के उपशाखा प्रबंधक वरुण कुमार का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने बैंक से आठ लाख रुपये का लोन लिया है और कोई किस्त जमा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed