{"_id":"5b0efa074f1c1ba66e8b5674","slug":"181527708167-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीर से 40 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहगीर से 40 हजार रुपये लूटे
Updated Thu, 31 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीर से बदमाशों ने 40 हजार लूटे
जलीलपुर (बिजनौर)। गांव सुजातपुर खादर उर्फ खद्दन निवासी ओमवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार दोपहर ओमवीर पत्नी पूनम और दो साल के बच्चे के साथ बाइक से गंगा खादर के कच्चे मार्ग से होकर मवाना जा रहा था। गंगा खादर के जंगल में एक बदमाश ने तमंचा से आतंकित कर बाइक रुकवा ली। बाइक के रुकते ही पीछे से तीन बदमाश और आ गए। चारों ने मिलकर पत्नी के बैग में रखी चालीस हजार की नकदी लूट ली और फरार हो गए। ओमवीर ने अपने परिजनों को फोन पर लूट की जानकारी दी। गांव सुजातपुर खादर से अरुण, गौरव, ध्रुव, गौतम आदि घटनास्थल पर पहुंचे। यहां बदमाशों की फायरिंग से अरुण के हाथ मे छर्रे लगे बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज जलीलपुर मुकेश कुमार ने बताया प्रथम दृष्टया घटना दो पक्षों मे विवाद की है। लूट वाली बात संदिग्ध है। घटना स्थल मेरठ के थाना हस्तिनापुर का है, दूसरा पक्ष वहीं गया है।