फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एटीएम का कोड पूछकर खाते से 47 हजार उड़ाए

एटीएम का कोड पूछकर खाते से 47 हजार उड़ाए

Sat, 23 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
एटीएम का कोड पूछकर खाते से 47 हजार उड़ाए
गजरौला शिव (ब्यूरो)। गांव अलीपुर सुधा उर्फ जंदरपुर निवासी मुजाहिद का खाता गांव में ही स्थित पीएनबी शाखा में है। बृहस्पतिवार को मुजाहिद के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुंबई स्थित बैंक के ऑफिस का सुपरवाइजर बताते हुए एटीएम का कोड पूछा। मुजाहिद ने कोड बता दिया। थोड़ी देर बाद ही मुजाहिद के खाते से 47 हजार रुपये काटे जाने का मैसेज आया। मुजाहिद तुरंत अपने तीन साथियों के साथ बैंक आया और रुपये वापस खाते में मंगवाने को कहा। शाखा प्रबंधक देशराज सिंह ने ऐसा संभव नहीं होने की बात कहते हुए इंकार कर दिया। शुक्रवार को मुजाहिद अपने सात-आठ साथियों को लेकर बैंक पहुंचा और फिर से हंगामा करते हुए शाखा प्रबंधक से अभद्रता करने लगा। इस पर प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मुजाहिद और उसके साथी भाग गए। शाखा प्रबंधक देशराज सिंह का कहना है कि बैंक कभी भी उपभोक्ता से खाते या एटीएम कार्ड से जुड़ी जानकारी फोन पर नहीं मांगता है। उपभोक्ता ऐसी जानकारी किसी को भी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed