फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जटपुरा की नहर पर युवक की लाश मिलने से सनसनी

जटपुरा की नहर पर युवक की लाश मिलने से सनसनी

Thu, 21 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जटपुरा की नहर पर युवक की लाश मिलने से सनसनी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव जटपुरा की नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहचान उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के गांव बिसाई निवासी छात्र नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए खुलासे की मांग की है। उधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह (25) पुत्र महेंद्र सिंह काशीपुर के राधे हरि डिग्री कॉलेज में एमए का छात्र था। तीन भाईयों में सबसे छोटा था। मंगलवार को वह कॉलेज जाने की बात कहकर स्कूटी लेकर निकला था। सूचना पर पहुंचे भाई दिनेश और दोस्त करन भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार को नरेंद्र ने तीन बजे तक कॉलेज पहुंचने के लिए कहा था। मगर, वह नहीं पहुंचा। बुधवार को मिली पुलिस ने सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, कोतवाली पुलिस के मुताबिक युवक के पास से ईयर फोन, पढ़ाई के सर्टिफिकेट, सिगरेट बरामद हुए है जबकि पास में ही स्कूटी खड़ी हुई थी है। मोबाइल गायब है। नाक से खून बह रहा है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर लाश को जटपुरा की नहर के पास लाकर फेंका गया है। उन्होंने कोतवाल प्रेमवीर राणा से मिलकर खुलासे की मांग की है। उधर, कोतवाल का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती कुछ नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, जटपुरा नहर के पास एक माह में दूसरा शव मिलने से क्षेत्र में भय व्याप्त है। पूर्व में रामनगर निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर शव नहर के पास फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed