फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सात चोटी कटी

सात चोटी कटी

Fri, 18 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सात चोटी कटी
मंडावर/स्योहारा/हल्दौर/नींदडू/बढ़ापुर/नहटौर। मंडावर क्षेत्र में एक महिला समेत दो की चोटी कट गई। चोटी कटने के बाद महिला व युवती बेहोश हो गई। परिजनों ने उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया। वहीं स्योहारा क्षेत्र में सोते वक्त महिला की चोटी कट गई। हल्दौर के गांव कूकड़ा इस्लामपुर व अम्हेड़ा में दो महिलाए चोटी कट जाने से वह बेहोश हो गई। वहीं नींदडू व बढ़ापुर में भी चोटी कट गई। लगातार चोटी कटने से महिलाएं भयभीत है।
विज्ञापन

मंडावर के मोहल्ला फराजटोली निवासी नसीमा पत्नी नसीम बुधवार की शाम अपने घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी। अचानक उसकी चोटी कट गई। कटे बाल देखकर महिला घबराकर बेहोश हो गई। परिजनों ने महिला को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहीं गांव सिमलाकला निवासी परवीन की पुत्री आरती बुधवार की रात कमरे में अकेली टीवी देख रही थी। परिजन घर के आंगन में बैठे हुए खाना खा रहे थे। तभी उसको अपने बालों में कुछ होने का अहसास हुआ। उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसकी चोटी कटी हुई थी।
विज्ञापन

स्योहारा के गांव महमूदपुर में पूनम (42) पत्नी नरेश की चोटी कट गई। नरेश ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम तथा उसकी पुत्री आंगन में सो रहे थे। सुबह उठकर देखा तो उसकी चोटी कटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दौर के गांव कूकड़ा निवासी जयप्रकाश सिंह की पत्नी दयावती बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे अपने घर के आंगन में साफ-सफाई कर रही थी, कि अचानक महिला के सिर को तेज झटका लगा और उसकी चोटी कटने पर बेहोश हो गई। उधर गांव अम्हेड़ा निवासी मुन्ने खां की पत्नी नफीसा खातून बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे अपने घर के बरामदे में साफ-सफाई करने में लगी थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। दोनों महिलाओं को उनके परिजनों ने उपचार को निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया।
बढ़ापुर के मौहल्ला नोमी निवासी धर्मपाल कश्यप की पत्नी गीता कश्यप (30) बृहस्पतिवार की सुबह लगभग पौने छह बजे चाय नाश्ता तैयार कर मकान की छत पर सोये अपने पति को जगाने गई थी। छत पर पहुंचते ही गीता को चक्कर आए और वह फर्श पर गिर पड़ी। गीता के नीचे गिरते ही वहां सोये उसके पति की आंख खुल गई। पति ने देखा कि बेहोशी की हालत में गीता की चोटी कटी पड़ी है।

नींदडू़ के गांव अलीनगर पालनी में बुधवार की रात रघुवीर सिंह प्रजापति की पुत्री नीलम कुमारी (18) सोई थी। सवेरे वह जब सोकर उठी, तो उसने अपनी चोटी कटी पाई। नहटौर के गांव फरीदनगर निवासी दीपक सैनी की पत्नी शकुंतला देवी सुबह के समय करीब पांच बजे घर में झाड़ू लगा रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक झाड़ू लगाते समय अचानक उसकी चोटी कटके नीचे गिर गई। चोटी कटने की सूचना पर दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। शकुंतला देवी किसी काले जानवर का एहसास होने की बात कह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed