{"_id":"5c80007dbdec221465557915","slug":"171551892605-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी 19-26-37","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ापुर। ग्राम मोहिउद्दीनपुर निवासी किसान अब्दुल सलाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर एक वर्ष पूर्व अनजान नंबर से कॉल आयी। कॉल करने वाले ने अपना नाम प्रताप सिंह पुत्र रुस्तम सिंह निवासी ग्राम लाड़पुरा चकरपुर पोस्ट ढोकली फिरोजाबाद बताया। दोनों ओर से मोबाइल पर हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। प्रताप सिंह ने अब्दुल सलाम को बताया कि वह कृषि विभाग आगरा में कार्यरत है। उसके विभाग में नौकरियां निकली है। वह अपने पुत्र का फार्म भरवा दे। अब्दुल सलाम के मुताबिक प्रताप सिंह के झांसे में आकर उसने अपने पुत्र के शैक्षिक प्रमाणपत्र व्हाट्सएप कर दिए। साथ ही प्रताप सिंह के बताए भारतीय स्टेट बैंक शाखा मक्खनपुर, फिरोजाबाद के बैंक खाते में 75 हजार की धनराशि भी जमा करा दी। बाकी धनराशि बाद में उसके खाते में भेज देने का भरोसा दिलाया। प्रताप सिंह शेष धनराशि भी उसके बताए बैंक खाते में डलवाने के लिए दबाव बनाने लगा। धनराशि नहीं मिलने पर प्रताप सिंह उससे दूरियां बनाने लगा। शक होने पर उसने प्रताप सिंह से दी गई धनराशि वापस करने की बात कही। आरोप है कि प्रताप सिंह ने रकम वापस देने से स्पष्ट इंकार करते हुए अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।