{"_id":"5c3638f1bdec2256d9677f28","slug":"171547057393-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता सहित तीन महिला से गैंगरेप किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धामपुर। मुजफ्फरनगर की महिला ने एक भाजपा नेता पर अपने साथियों के साथ मिलकर उससे गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति बीमार रहते हैं। कुछ दिन पूर्व वह रोजगार के साधन के लिए अपने जान पहचान वाले के घर धामपुर आई थी। उस व्यक्ति ने उसे धामपुर के एक भाजपा नेता के घर पर भेज दिया। भाजपा नेता ने मुलाकात के बाद उसे दो तीन दिन बाद आने कहा। तीन दिन बाद फिर वह भाजपा नेता के पास पहुंची। आरोप है कि भाजपा नेता उसे किसी अनजान जगह पर ले गया और वहां अपने दो साथियों के साथ उससे गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंच गई और परिजनों को आपबीती सुनाई। बुधवार को पीड़िता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल संजय पांचाल का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।