{"_id":"5c154b0dbdec2253a76fb06d","slug":"171544899341-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से फेंके दिगंबर के खिलाफ पर्चे, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर से फेंके दिगंबर के खिलाफ पर्चे, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मंडावर। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे फेंकने वाले पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसे लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष है। भाकियू ने शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इससे पूर्व भी जिलाध्यक्ष के खिलाफ पर्चे फेंके गए थे। शनिवार को गांव कबूलपुर, खोड़ाहेड़ी, हाजीपुरा, रानीपुर, रतनपुर आदि गांवों के मुख्य चौराहे पर भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के खिलाफ पर्चे फेंके गए। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। भाकियू कार्यकर्ता पहले भी अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। भाकियू ने शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
टीके लगाए
किरतपुर। अब्दुल अहद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 150 छात्र-छात्राओं को खसरा और रुबेला के टीके लगाए गए। शनिवार को विद्यालय में टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत प्रबंधक शाहिद अली खान, तारिक अली खान, नासिर खान, एएनएम मिथिलेश, सुनीता राजपूत आदि ने सहयोग किया।