फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीआईजी ने किया मंडावली थाने का निरीक्षण

डीआईजी ने किया मंडावली थाने का निरीक्षण

Mon, 24 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी ने किया मंडावली थाने का निरीक्षण
मंडावली। डीआईजी विनोद कुमार सिंह ने मंडावली थाने का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रखरखाव और थाना परिसर में साफ-सफाई देखकर डीआईजी ने संतोष व्यक्त किया। शनिवार देर रात थानाध्यक्ष राजीव त्यागी, एसआई रणवीर सिंह, पीतम सिंह, रामकुमार की उपस्थिति में डीआईजी ने कार्यालय, मेस, बैरक, बंदीग्रह शस्त्रागार, कंप्यूटर कक्ष और अभिलेखों का रख-रखाव का निरीक्षण किया। डीआईजी के जाने के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन


कंटेनर के लूट के खुलासे को लेकर अटकी रहीं सांसे
मंडावली। डीआईजी विनोद कुमार सिंह के निरीक्षण के दौरान मंडावली पुलिस की सांसे अटकी रही। पुलिस को डर रहा कि कही डीआईजी साहब जुलाई में कंटेनर से लाखों रुपये के माल की लूट के बारे में पूछ न बैठे। गौरतलब है कि 26 जुलाई 2018 को हिंदुस्तान लीवर कंपनी का कंटेनर माल लेकर हरिद्वार से बनारस जा रहा था। नजीबाबाद दिशा की ओर आ रहा कंटेनर को नेशनल हाईवे पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राहतपुर के पास बदमाशों रोक लिया। कंटेनर के चालक को बंधक बनाकर कंटेनर में भरा 17 लाख रुपये का माल लूटकर बदमाश फरार हो गए। कंपनी के ब्रांच मैनेजर विनोद पांडेय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed